मिशन शक्ति जागरुकता अभियान जनपद एटा

मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के तहत दिनांक 18.10.2020 को अपर पुलिस अधीक्षक एटा, अपर जिलाधिकारी एटा तथा क्षेत्राधिकारी नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पड़ाव मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला मंचन का उद्घाटन किया गया, वहीं रामलीला आयोजन को देखने आये सैकड़ों लोगों को मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के संबंध में जानकारी दी गई। इसी के साथ ही रामलीला कमेटी को पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में महिला थाना प्रभारी द्वारा शहर क्षेत्र के महिला बाजारों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। आज दिनांक 19.10.2020 को मिशन शक्ति जागरुकता अभियान के तहत थाना सकीट क्षेत्रांतर्गत आसपुर अड्डे पर क्षेत्रीय महिलाओं को एकत्र कर एक जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी निरीक्षक द्वारा किया गया। जिसमें महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाबलंबन आदि के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम में महिला आरक्षी सरिता, सविता यादव एवं रूबी चौहान तथा उपनिरीक्षक सहदेव सिंह, आरक्षी राम अवतार आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही थाना पिलुआ, थाना कोतवाली देहात, थाना रिजोर, थाना नयागांव, थाना अवागढ़, थाना बागवाला, थाना अलीगंज, थाना सकरौली क्षेत्र में समस्त थानाध्यक्षों द्वारा मंदिरों, रामलीला मंचन के स्थानों एवं ग्रामों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के संबंध में जागरूक किया गया।