वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण एवं पुलिस के लिए मुखबिरी करने के शक में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना में वाँछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मुअसं- 365/2020 धारा 60/60(2) आबकारी अधि0 व 272 भादवि व 366/2020 धारा 452,323,504,506 भादवि* में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-1* दिनांक 18.10.2020 को उपनिरीक्षक श्री सुखनंदन सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर कि बॉबी उर्फ कौशलेन्द्र निवासी ग्राम टपुआ अपने घर के सामने कच्ची शराब में यूरिया मिलकर कच्ची शराब बना रहा हैं इस सूचना पर उपनिरीक्षक श्री सुखनंदन सिंह द्वारा मय फोर्स के दबिश दी गयी तो कच्ची शराब बना रहा बॉबी उर्फ कौशलेंद्र मौके से भाग गया तथा घटनास्थल से 20 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व 04 किग्रा यूरिया खाद बरामद किया गया। उपनिरीक्षक की फर्द बरामदगी के आधार पर थाना अलीगंज पर *मुअसं- 365/2020 धारा 60/60(2) आबकारी अधि0 व 272 भादवि* पंजीकृत किया गया। *घटना:-2* दिनांक 18.10.2020 को ही वादी विपिन कुमार पुत्र नरेश सिंह निवासी टपुआ थाना अलीगंज जनपद एटा ने थाना अलीगज पर इस आशय की सूचना दी कि दिनाँक 18.10.2020 को बॉबी उर्फ कौशलेन्द्र अपने घर के बाहर टीन में भट्टी चढ़ाकर अवैध कच्ची शराब उतार रहा था तभी अचानक पुलिस ने दबिश दी तो बॉबी भाग गया तथा पुलिस शराब तथा शराब बनाने के उपकरणों को लिखा पढ़ी करके अपने साथ ले आयी उसके बाद बॉबी उपरोक्त वापस घर आया तथा वादी को पुलिस की मुखबिरी करने के शक में घर मे घुस कर गाली गलौज करना तथा मना करने पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी है। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर *मु0अ0स0 366/2020 धारा 452,323,504,505 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त अभियोगों में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 18.10.2020 को ही थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त बॉबी उर्फ कौशलेन्द्र उपरोक्त को समय 17.15 बजे टपुआ मोड़ स्टेडियम के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-

  1. बॉबी उर्फ कौशलेन्द्र पुत्र शिवनाथ निवासी टपुआ थाना अलीगंज एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-

  1. उ0नि0 श्री जोगेन्द्रसिंह
  2. आरक्षी 745 प्रदीप कुमार
  3. आरक्षी 1145 सतवंत सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks