जिला मुरादाबाद के विकासखंड डिलारी में सोमवार को विकासखंड डिलारी के प्रांगण में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पंचायत राज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा ग्राम पंचायतों में निर्मित कराए गए सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख महोदया पूनम चौधरी एवं एमपी सिंह विकास खंड अधिकारी डिलारी द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन लोकेंद्र सिंह सहायक विकास अधिकारी द्वारा किया गया जिसमें विकासखंड डिलारी मैं 66 ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय ई शिलान्यास एवं पांच सामुदायिक शौचालय की लोकार्पण तथा 35 पंचायत भवनों की शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा किया गया इस अवसर पर मुख्य तिथि के रूप में माननीय विधायक श्री नवाब जान खान द्वारा ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम चौधरी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रिजवान चौधरी समस्त ग्राम प्रधान व समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे