रामलीला, दुर्गापूजा को दृष्टिगत शांति समिति की बैठक सम्पन्न

रामलीला, दुर्गापूजा को दृष्टिगत शांति समिति की बैठक सम्पन्न

एटा। अपर जिला मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आगामी रामलीला एवं दुर्गापूजा पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के संभ्रान्त नागरिकों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक की गई। एडीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालांे पर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, क्षेत्र में कानून का राज कायम रहना चाहिए।

एडीएम ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रामलीला एवं दुर्गापूजा के दौरान नारी सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के परिपेक्ष्य में लघु नाटक, लघु फिल्म अवश्य दिखाई जाए। रामलीला एवं दुर्गा पूजा स्थलों पर पुलिस द्वारा कड़ी नजर रखी जाए। जनसामान्य को 109 वूमेन हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्प लाईन, 108 एम्बूलैंस, 1076 सीएम हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकाल सेवा के बारे में जानकारी अवश्य दी जाए।

एएसपी ओपी सिंह ने कहा कि आगामी 180 दिनांे तक मिशन शक्ति अभियान चलाया जाना है, जिसके तहत जनसामान्य को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। थानों पर महिला हेल्पडेस्क के अलावा शिकायत पेटिकाओं के माध्यम से भी महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं, इस हेतु महिलाओं, किशोरियों को जागरूक किया जाए। बैठक के दौरान जिलेभर से आए संभ्रान्त नागरिकों ने भी अपने विचार प्रकट किए।

इस अवसर पर एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर अबुल कलाम, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सकीट देव आनन्द, जिला प्रोबेशन अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री, समस्त थाना प्रभारी, जिलेभर से आए संभ्रान्त नागरिक आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks