प्रदेश व्यापी “मिशन शक्ति” अभियान के तहत ADG AGRA ZONE, AJAY ANAND ने महिलाओं को किया जागरूक

मैनपुरी, थाना करहल
प्रदेश व्यापी “मिशन शक्ति” अभियान के तहत ADG AGRA ZONE, AJAY ANAND ने महिलाओं को किया जागरूक

मैनपुरी।आज दिनांक 18.10.2020 को समय 11:30 AM पर एडीजी ज़ोन आगरा श्री अजय आनन्द द्वारा “मिशन शक्ति” अभियान के तहत थाना करहल पर महिलाओं व छात्राओं के समूह को सम्बोधित किया गया। उन्होंने बड़े ही सरल शब्दों और बहुत ही रोचक शैली का प्रयोग करते हुए उन्हें प्रेरित करते हुए जागरूक किया। एडीजी ज़ोन ने अपने व्याख्यान के दौरान वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं से कहा कि “आप लोगों को जुर्म और ज़्यादती सहने की ज़रूरत नहीं हैं। आप 112 या 1090 पर कॉल करके तत्काल अपनी बात रखें; आपकी तुरंत मदद के लिए पुलिस आपके द्वार खड़ी मिलेगी।”

इस कार्यक्रम के दौरान मैनपुरी एसपी अजय कुमार ने भी महिलाओं के समक्ष अपनी बात विस्तार से रखी। उन्हें बताया कि उनकी सुरक्षा व सम्मान के लिए सरकार द्वारा क्या क्या व्यवस्थाएँ मुहैया कराई गई हैं। अपने भाषण के बाद महिलाओं की जागरूकता जाँचने के लिए उनसे कुछ सवाल भी किए। अच्छा जवाब देने वाली कुल 9 महिलाओं / छात्राओं को वहीं चयनित करके उनको एक-एक हज़ार रूपए का नक़द ईनाम भी एडीजी अजय आनन्द जी के कर कमलों द्वारा प्रदान कर उनको वहीं सम्मानित किया गया।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान एडीजी आगरा ज़ोन श्री अजय आनन्द के अलावा एसपी मैनपुरी अजय कुमार, एडिशनल एसपी मैनपुरी मधुवन कुमार सिंह, एसडीएम करहल रतन वर्मा, सीओ करहल अशोक कुमार, सीओ सिटी अभय नारायण राय, महिला थाना प्रभारी एकता सिंह, थाना प्रभारी कुर्रा रमाकर यादव, यातायात प्रभारी देवेन्द्र शंकर पाण्डेय व प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय मौजूद रहे। इस शानदार कार्यक्रम व सफल आयोजन को मीडिया व सम्भ्रांत जनमानस द्वारा बड़े पैमाने पर सराहा गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks