ढेला पुल पर शुरू हुआ काम, बाईपास से होकर गुजरे वाहन

 

भोजपुर में ढेला पुल का काम रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन काम के चलते जहां पुलिस ने आन जाने वाले भारी वाहनों के लिए बैरीकेडिंग लगाकर रास्ते बंद कर दिए हैं। काम की शुरूआत के पहले दिन पीडब्लूडी को भी वक्त लगा। कई वाहन जानकारी के अभाव में वहां पहुंच गए, जहां से उनको बाईपास का रास्ता बताकर रवाना किया गया। सुबह अभी तो हल्क वाहन ही सड़कों पर नजर आए। दोपहर बाद वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद डायवर्जन से होने वाली दिक्कतों को पता चल पाएगा।

साठ साल पुराने ढेला पुल के जीर्णोद्धार का काम रविवार से शुरू हुआ। सुबह से ही पुलिस जहां डायवर्जन को लेकर बैरीकेडिंग और दूसरी व्यवस्थाओं में जुटी रही,तो वहीं पीडब्लूडी के इंजीनियर काम को शुरू करवाने के लिए व्यवस्था बनवाते नजर आए। 15 नवंबर तक होने वाले काम के चलते बाईपास तैयार किए गए हैं जहां से वाहनों को गुजारा जा सके। कई गांवों की कनेक्टिविटी इसी पुल से है। इस पुल के ठीक हो जाने के बाद इन गांवों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए है जिससे वाहनों की आवाजाही बनी रहे।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks