केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बचे सुरक्षित

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, बचे सुरक्षित

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हेलिकॉप्टर के साथ एक हादसा हुआ है. दुर्घटना में रविशंकर प्रसाद के हेलिकॉप्टर के ब्लेड टूट गए हैं. गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद हेलिकॉप्टर में मौजूद नहीं थे. वहीं रविशंकर प्रसाद के साथ मंगल पांडेय और संजय झा भी थे. तीनों नेता ही हादसे से पहले ही हेलिकॉप्टर से उतर चुके थे.

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हेलिकॉप्टर के साथ हादसा सामने आया है. हादसा तब हुआ जब पटना एयरपोर्ट पर उनके हेलिकॉप्टर का पंखा एक निर्माण स्थल पर ओवरहेड वायरिंग से टकरा गया. इससे उनके हेलिकॉप्टर के ब्लेड टूट गए. हालांकि हादसे में केंद्रीय मंत्री को किसी प्रकार का भारी नुकसान नहीं उठाना पड़ा है. रविशंकर प्रसाद पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

घटना कल शाम की है, जब रविशंकर प्रसाद चुनाव अभियान के बाद पटना वापस लौटे थे. इस दौरान हेलिकॉप्टर का पंखा निर्माण स्थल पर तार से टकरा गया, जिसके कारण ये हादसा सामने आया. हादसे में उनके हेलिकॉप्टर के करीब 2-3 ब्लेड टूट गए हैं. हालांकि हादसे से पहले ही केंद्रीय मंत्री और अन्य नेता हेलिकॉप्टर से उतर चुके थे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks