मानकों एवं गुणवत्ता के साथ विकास कार्य नहीं- शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा

नगर पालिका परिषद में कमिशन- खोरी व मानकों एवं गुणवत्ता के साथ विकास कार्य नहीं- शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा
मोदी नगर 18अक्तूबर नगर के प्रतिनिधियों ने चुनाव से पूर्व नगर में कमिशन खोरी व मानकों व गुणवत्ता के साथ विकास कार्य कराने के लिए जो वादे किये थे उनमें से प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के उपरांत प्रतिनिधि , अपने वादे पर खरा नहीं उतरा है ।
शहर कांग्रेस कमेटी मोदी नगर के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज नगर की जनता अपने प्रतिनिधियों से जवाब मांगती है कि क्या वास्तव में नगर पालिका परिषद में व्याप्त कमीशन खोरी व भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है, क्या नगर में मानकों व पूर्ण गुणवत्ता के साथ विकास कार्य कराये जा रहे हैं । यह है कि क्या सड़कों व खरजों को खुरच कर बनवाया जा रहा है । जिससे नगर में किसी के मकान- दुकान नीचे न पड़े । प्रतिनिधियों द्वारा ऐसी को व्यवस्था की गई है कि किसी के मकान- दुकानों में गन्दा पानी न भरे। नगर में पानी निकासी की कोई समुचित व्यवस्था की है । नगर में पानी सप्लाई का समय तक नहीं बढाया गया है और न ही बिजली के न आने पर जनरेटर से पानी सप्लाई की कोई व्यवस्था की गई है । प्रतिनिधियों द्वारा नगर में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था तक नहीं की और न ही खोखा- पटरी वाले व्यापारियों के लिए व्यापार करने के लिए भूमि की प्रतिनिधियों द्वारा कोई व्यवस्था की गई है । जनता आज पूछना चाहती है कि क्या मोदी नगर से जाम की समस्या का समाधान हो गया है । क्या आम जन की सुविधा के लिए राज चौपला कट खुल गया है । ईसाई समुदाय के लिए कब्रिस्तान की भूमि के लिए समुचित व्यवस्था हो गयी है । क्या शादी व अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए नगर की जनता के लिए सामुदायिक केन्द्र बनवाये गये हैं । क्या सैनिकों के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण करवाया गया है ।
जिनका चेयरमैन को जिताने में चुनाव में रात- दिन एक कर दिया । उसको भी नहीं बख्सा जैसा कि आप जानते हैं कि छह प्रतिशत कमिशन खोरी को लेकर नगर में चर्चा का विषय भी बना रहा था ?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks