यूपी के 15 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बिना ब्याज फेस्टिवल एडवांस

#Lucknow…
यूपी के 15 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बिना ब्याज फेस्टिवल एडवांस
दशहरा से लेकर होली तक पैसे ले सकेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मियों को इस त्योहारी सीजन में फेस्टिवल एडवांस तथा एलटीसी के बदले स्पेशल कैश पैकेज देने का ऐलान किया है। फेस्टिवल एडवांस से राज्य के 15.20 लाख राज्यकर्मी लाभान्वित होंगे। स्पेशल कैश पैकेज का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च तक एलटीसी पाने के हकदार हैं। दोनों योजनाओं का लाभ 31 मार्च 2021 से पहले ही राज्यकर्मियों को मिल जाएगा। कर्मचारी की मांग पर विभागाध्यक्ष किसी भी महत्वपूर्ण त्योहार से पहले फेस्टिवल एडवांस देने का आदेश करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट बाईसर्कुलेशन यह अहम फैसला किया गया।
फेस्टिवल एडवांस की मुख्य बातें :
????15.20 लाख राज्य कर्मचारियों को मिलेगा बिना ब्याज फेस्टिवल एडवांस
????10 हजार रुपये प्रत्येक कर्मचारी को मिलेगा फेस्टिवल एडवांस
????1000 करोड़ रुपये का भार आएगा सरकार के खजाने पर
????दशहरा, दीपावली से लेकर होली तक कर्मचारी यह धनराशि ले सकेंगे
????एसबीआई के माध्यम से प्री-लोडेड रू पे कार्ड के रूप में दी जाएगी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks