यूपी में बड़ा हादसा: पीलीभीत में बस और पिकअप वैन में भीषण टक्कर, 9 की मौत और 32 घायल

*#Lucknow….* *यूपी में बड़ा हादसा: पीलीभीत में बस और पिकअप वैन में भीषण टक्कर, 9 की मौत और 32 घायल* ◾पीलीभीत हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख ◾मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बड़ा हादसा हुआ है। पीलीभीत के पुरानपुर इलाके में बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 लोग घायल हो चुके हैं। हादसा शनिवार सुबह तीन बजे पूरनपुर खुटार हाईवे पर हुआ। लखनऊ के केसरबाग डिपो की बस सवारियां लेकर पीलीभीत की ओर आ रही थी। इस बात की जानकारी पीलीभीत के एसपी ने दी है। यह बस पूरनपुर खुटार हाईवे पर लखनऊ के केसरबाग डिपो की थी, जिसकी टक्कर पिकअप से हो गई और यह हादसा हो गया। सूचना पर एसपी जयप्रकाश समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला गया। हालत गंभीर होने पर दस लोगों को रेफर किया गया है। भीषण हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। मृतकों के परिजनों को सीएम योगी ने पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान भी किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks