
एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना पिलुआ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा 25000 रुपये का इनामिया अभियुक्त प्रमोद अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त प्रमोद को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 16.10.2020 को थाना पिलुआ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना मिरहची पर पंजीकृत *मुअसं- 150/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त प्रमोद पुत्र बीरी सिंह निवासी ग्राम परसादपुर थाना मिरहची* को अवैध असलहा कारतूस सहित नगरिया मोड़ के पास से समय करीब रात्रि 01.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना पिलुआ , एटा पर *मुअसं- 265/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- प्रमोद पुत्र बीरी सिंह निवासी ग्राम परसादपुर थाना मिरहची जनपद एटा।
बरामदगी:-
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर।