
*#Etah…* *एटा पुलिस को मिली सफलता* *पिलुआ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामिया, टाॅप-10 गिरफ्तार* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना पिलुआ पुलिस प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर ने अपनी हमराह फोर्स के साथ गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामिया अभियुक्त राजेश लोधी को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। जिसके पास सेवा एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ हैं।