कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील-रिपोर्ट,वसीम हुसैन

रुद्रपुर-उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने 17 अक्टूबर को रुद्रपुर के भगत सिंह चौक पर किसानों के समर्थन में होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों विशेषकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है श्रीमती शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में होने  बाले इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान भी सम्मिलित होंगे प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने भाजपा की केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रही है किसानों के विरुद्ध काला कानून लाकर उसने अपने ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है श्रीमती शर्मा ने कहा कि देशभर में किसान केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन  कर रहे हैं इसी परिपेक्ष्य में रुद्रपुर के ऐतिहासिक भगत सिंह चौक पर भी 17 अक्टूबर को प्रातः 11:00 से 1:00 तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं किसानों और क्षेत्र के लोगों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks