शातिर वाहन चोर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, दो मास्टर चाबी, नोयडा से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद

एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक शातिर वाहन चोर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार, दो मास्टर चाबी, नोयडा से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा एक शातिर वाहन चोर को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर दो मास्टर चाबी व चोरी की हुई मोटरसाइकिल DL35DL1750 को बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 14.10.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जसरथपुर तिराहे के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से दो मास्टर चाबी व नोयडा से चोरी की गई मो0सा0 DL35DL1750 को बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अलीगंज पर *मु0अ0स0 359/2020 धारा 41/102 सी आर पी सी व मु0अ0स- 360/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1- विनय शाक्य पुत्र श्याम सिंह उर्फ रघुवीर निवासी गढ़िया भरापूरा थाना अलीगंज एटा।

बरामदगी
1- एक अवैध तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस।
2- नोयडा से चोरी मो0सा0 DL35DL1750 व दो मास्टर चाबी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks