मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव
गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किए गए

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हालांकि उनमें कोविड-19 के एक भी लक्षण नहीं हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर उनका देखभाल कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार की देर शाम इस बात की जानकारी दी गई।