5 और पॉजिटिव, मिले 64 हो गई संख्या
पांडेय गुहा से साथ एक ही विमान से आये थे
शुभम ट्रक से आंध्रप्रदेश से आया था मंझोली
जबलपुर ,आज रविवार को दोपहर मिली 51 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में पाँच को को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इनमें शुभम काछी उम्र 21 वर्ष, अफसाना बेगम उम्र 42 वर्ष, अल्कामा अंजुम उम्र 17 वर्ष , सुहैल अहमद उम्र 16 वर्ष और आर के पांडे उम्र 66 वर्ष शामिल हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है । इनमें से सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और एक का मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था ।
श्री पांडे श्री गुहा के साथ एक ही विमान से हैदराबाद से आये थे ।
पांडेय रहते विजय नगर में है। पैर टूट जाने के कारण 5 दिन पहले मुखर्जी हॉस्पिटल गए थे जहां उन्हें टेस्ट करवाने की सलाह दी थी।
बाकी अफसाना,अल्काना सुहैल स्व. शायदा बेगम के परिवार से है।
शुभम काछी 14 अप्रैल को ट्रक से आंध्रप्रदेश से आया था और मंझोली का रहने वाला था।जो होम क्वारंटाइन में था।