
एटा पुलिस को मिली बड़ी सफलता – कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना पिलुआ क्षेत्र में हुयी आलू से भरे ट्रक लूट तथा पुलिस मुठभेड़ की घटना में वांछित चल रहा 25000 रुपए का इनामिया अभियुक्त राजन घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह निर्देशन में इनामिया लुटेरों/ चोरों के विरुद्ध चला जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस द्वारा थाना पिलुआ क्षेत्र में हुई ट्रक लूट तथा पुलिस मुठभेड़ की घटना में वांछित चल रहे 25,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त राजन को घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 13-10-2020 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना पिलुआ क्षेत्र हुई ट्रक लूट तथा पुलिस मुठभेड़ की घटना में वांछित चल रहे 25,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त राजन को काशीराम कालोनी मानपुर तिराहे कि पास से समय करीब 9:30 बजे घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर *मु.अ.सं-387/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- राजन पुत्र केदारी सिंह निवासी धुमरिया थाना रिजोर जनपद एटा।
बरामदगी-
1- एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उपनिरीक्षक अभिलाष सिंह
2- आरक्षी पुष्पेंद्र कुमार
3- आरक्षी विमलेश कुमार
4- आरक्षी मोहम्मद आतिब।