#Lucknow….
हाथरस कांड पर डीएम ने कोर्ट में अपना-अपना पक्ष रखा
बोले-कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात में कराया अंतिम संस्कार
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सोमवार को हाथरस कांड की पीड़िता के परिजन और सरकार के अधिकारी हाजिर हुए। परिजनों और अधिकारियों ने कोर्ट में अपना-अपना पक्ष रखा। सुनवाई में अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी, एडीजी कानून व्यवस्था, डीएम तथा एसपी हाथरस भी पेश हुए।
डीएम की ओर से कहा गया कि प्रदेश सरकार ने पीड़िता के अंतिम संस्कार को लेकर हाथरस प्रशासन को कोई निर्देश नहीं दिया था। अंतिम संस्कार रात में कराने का निर्णय जिला व पुलिस प्रशासन का था। यह निर्णय तात्कालिक कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए किया गया था। वहीं परिजनों ने कहा कि बिना उनकी सहमति के पीड़िता का शव जला दिया गया।
