बहन के जहाँ युवक का फांसी पर झूलता मिला शव, हत्या या आत्महत्या?

बहन के जहाँ युवक का फांसी पर झूलता मिला शव, हत्या या आत्महत्या?
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव सेंथरी में गांव के बाहर आम के पेड़ पर अपनी वहन क घर रह रहे युवक का शव संदिग्थ परिस्थितियों में लटका मिला है। अभी तक हत्या व आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है। मृतक अपनी वहन दागश्री के घर काफी समय बचपन से से रह रहा था। मृतक का भांजा सुरेन्द्र गांव सेंथरी का प्रथान है।
जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी के ग्राम अचलपुर के थाना ओछा का रहने वाला 45 वर्षीय पुजारी पुत्र नाथूराम सेंथरी में अपनी बहन दागश्री पत्नी चन्द्रमुनी के यहां काफी समय से रह कर मेहनत मजदूरी करता था।

बिना बताये रत में घर से चला गया था युवक
परिजनों ने बताया कि गत रात्रि कब वह घर से चला गया किसी को नहीं पता, सुबह जब लोग शौच करने गए लोगों को गांव के समीप ही स्थित एक आम के पेड़ पर पुजारी का शव संदिग्थ परिस्थितियों में लटकता मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजनों को दी ।

हत्या या आत्महत्या?
जब कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया । वहीं अभी तक ये हत्या है या आत्महत्या स्पष्ट नहीं हो सका है।

प्रभारी निरीक्षक मलावन प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना की सूचना पर मृतक के परिवार के सदस्य भी पोस्ट मार्टम ग्रह पर पहुंच गए और उन्होंने बताया कि मृतक पुजारी बचपन से ही बहन के पास सेंथरी में ही अधिक समय रहता था ।कभी-कभी अचलपुर में भी रह आता था। जमीन कम होने के कारण वह मजदूरी करके अपना पालन पोषण करता था। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह साधारण स्वभाव का था तथा उसकी शादी भी नहीं हुई थी।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि उसने फांसी क्यों लगाई

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks