
कर्नलगंज में सार्वजनिक गली पर दबंग का कब्जा क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त शासन प्रशासन से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई 6 फिट की गली बनी 3 फिट
शहर में भू माफियाओं और दबंगों के हौसले तमाम सख्तियों के बाद भी बुलंद है क्योंकि इनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है इसका उदाहरण शहर के कर्नलगंज के लुधौरा क्षेत्र में एक दबंग ने 6 फुट 6 इंच गली में पिलर गाड़ कर अपना मकान बना डाला जबकि क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया तो दबंग ने उसे हड़का कर अपनी ऊपर तक पहुंच बता कर धमकी देने लगा उसकी दबंगई इतनी कि उसने उस गली के बीचो बीच पिलर बनाकर रास्ते को आधा कर दिया वहीं क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है बता दे कर्नलगंज का इलाका लुधौरा अतिसंवेदनशील है और गली के नुक्कड़ पर हनुमान मंदिर भी है जहां से लोगों का आवागमन जारी रहता है किसी भी समय इसको लेकर कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है लगातार कमिश्नर श्री शेखर जी द्वारा भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश के डी ए नगर निगम को दिए जा रहे हैं लेकिन अधिकारियों कर्मचारियों लचर व्यवस्था की वजह से उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जिससे भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं वहीं क्षेत्रीय थानों में सांठगांठ कर अवैध निर्माण कर जहाँ सरकारी और सार्वजनिक स्थलों को कब्जा कर रहे हैं सरकार के राजस्व को चूना लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं इसका जीता जागता उदाहरण है जोन 6 का एक दुकानदार जिसने नगर निगम के 200 वर्ग गज जमीन को कब्जा कर लिया है जोनल अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं अधिकारियों के आदेश को भी ठेंगा दिखाए हुए हैं जानकारी के अनुसार 102/14 लुधौरा कर्नलगंज में शफ़ीक़ पुत्र अब्दुल रशीद द्वारा 6 फीट की गली को 3 फिट पर अपना पिलर लगा दिया जिससे सार्वजनिक रास्ता बंद हो गया है जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है अति संवेदनशील इलाका होने से आक्रोश भड़क सकता है कर्नलगंज निवासी सफीक की करतूतों की शिकायत शासन प्रशासन तथा के डी ए अधिकारियों से किए जाने के बाद भी कार्रवाई ना होने से वहाँ के निवासियों में आक्रोश व्याप्त है