
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता,प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, आरोपी पत्नी तथा युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना मारहरा पुलिस द्वारा थाना मारहरा पर पंजीकृत *मुअसं- 204/20 धारा 120बी व 304 भादंवि* की घटना में फरार चल रही आरोपी पत्नी सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 10.10.2020 को वादी श्री राजेंद्र पत्र टोड़ी सिंह निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना मारहरा द्वारा थाना मारहरा पर इस आशय कि सूचना दी गई कि वादी के छोटे भाई जयपाल सिंह की पत्नी सरोज देवी के वादी के भतीजे सुखवीर से करीब 2 साल से अवैध संबंध थे। जिससे ये लोग वादी के भाई जयपाल की हत्या करने की फिराक में थे। दिनांक 08.10.2020 को वादी का भाई जयपाल ईंट लेने के लिए नदरई भट्टे के लिए निकला उसी दौरान सरोज देवी व सुखबीर ने योजना बनाई तथा वादी के छोटे भाई को शराब पिलाकर हजारा नहर में धक्का दे दिया है जिसे उसकी मृत्यु हो गई है। जिसका शव कमसान नहर पुल से दिनांक 10.10.2020 को बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना मारहरा *मुअसं- 204/20 धारा 120बी व 304 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी मारहरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 11.10.2020 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तगण सरोज तथा सुखबीर को गांव पिवारी के पास से समय करीब 14.15 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- सुखबीर पुत्र नेक्सेलाल निवासी सुल्तानपुर थाना मारहरा एटा।
2- सरोज पत्नी जयपाल सिंह निवासी उपरोक्त।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उपनिरीक्षक मंजीत सिंह
2- आरक्षी राहुल
3- आरक्षी सत्यम
4- आरक्षी अनिल
5- महिला आरक्षी सीमा