भोपाल स्थित नीलम पार्क में सौंदर्यीकरण और शेड का निर्माण एवं लोकार्पण भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद ने किया
भोपाल के छोटे तालाब के किनारे बना नीलम पार्क में सौंदर्यीकरण और शेड का निर्माण-कार्य भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद द्वारा कराया गया जिसका लोकार्पण दिनांक 10-10-2020 को विधायक आरिफ मसूद ने किया।

लगभग 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित शेड एवं नीलम पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग कई सालों से चल रही थी सरकार की तरफ से नीलम पार्क को धरना और प्रदर्शन के लिए आरक्षित किया हैं एवं स्थानीय निवासी में यहां आराम करने के लिए बड़ी तादात में आते हैं इस पार्क में आए दिन धरना-प्रदर्शन होते रहते हैं शेड नही होने की वजह से प्रदर्शन करने में परेशानी होती थी।
नव-निर्मित शेड का लोकार्पण करने के बाद विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल स्थित नीलम पार्क एक ऐतिहासिक पार्क हैं पिछले कुछ सालों से ये पार्क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा था और कई सालों से इस पार्क के सौंदर्यीकरण और शेड के निर्माण की मांग चल रही थी तो मैने 27 लाख की लागत से नीलम पार्क के सौंदर्यीकरण और शेड का निर्माण कराया ताकि जो लोग यहां पर धरना-प्रदर्शन करते हैं और जो पार्क में अपनी फैमिली के साथ आते हैं उनको किसी किस्म की परेशानी न हो। विधायक आरिफ मसूद ने आगे कहाकि हम देखते हैं नीलम पार्क में आए दिन धरना और प्रदर्शन होते हैं और हर मौसम में होते हैं गर्मी और धूप की वजह से और बरसात के मौसम में बरसात की वजह से लोगो को प्रदर्शन करने में परेशानी होती थी इसी के मद्देनजर नीलम पार्क में शेड का निर्माण कराया गया हैं उन्होंने कहाकि यहाँ एक स्वीमिंग-पूल का निर्माण कराया जाएगा भले ही आज हमारी सरकार नही हैं लेकिन मेरे विधानसभा क्षेत्र में जितने निर्माण-कार्य होना हैं और जिसका मैने वादा किया हैं उसे में पूरा करूंगा चाहे इसके लिए मुझे जैसे लड़ना पड़े में लड़ूंगा।
नीलम पार्क के नव-निर्मित शेड के लोकार्पण के समय विधायक आरिफ मसूद के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ज़हीर अहमद पार्षद शाहवर मंसूरी, रफीक कुरेशी, शमीम-नासिर रईसा मालिक पूर्व पार्षद रेहान गोल्डन, संजय साहू, अब्दुल नफीस, पुरुषोत्तम गुप्ता, मोहित सक्सेना, वसीम-पप्पू, नरेंद्र यादव, नादिर खान, अनस अली, असद खान, राज़ गौरी, दिलशाद, शहजान अहमद, जावेद खान, नूरजहाँ, फरीदा, नीलम दुबे, राजा मियां, सैय्यद अशरफ अली, अब्दुल माजिद के साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित थे।