3 मई के बाद भी बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, राज्यों ने दिए संकेत

*3 मई के बाद भी बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, राज्यों ने दिए संकेत*

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की है. लॉकडाउन का असर अब दिखने भी लगा है और कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमे-धीमे कम पड़ती दिखाई दे रही है. ऐसे में कई राज्यों ने 3 मई के बाद भी लॉकडाउन को बढ़ाने की बात कही है. कोरोना पर बनी दिल्ली सरकार की कमिटी ने पहले ही कह दिया है कि अगर कोरोना को पूरी तरह से हराना है तो राजधानी में 16 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाने की जरूरत है. दिल्ली की तरह ही अब अन्य राज्यों ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की बात कहना शुरू कर दिया है.

बता दें कोरोना वायरस की रफ्तार पर अब ब्रेक लगता दिखाई देने लगा है. यही कारण है कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल और ओडिशा ने लॉकडाउन को आगे बढ़ाने की बात कही है. वहीं छह राज्य ने साफ तौर पर कहा है कि वह केंद्र सरकार के निर्देशों का ही पालन करेंगे. इन राज्यों में आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और हिमाचल प्रदेश शमिल हैं. असम, केरल और बिहार ने इस बारे में अभी अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. इन राज्यों ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राज्यों के मंत्रियों से बात करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे.

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने पहले ही लॉकडाउन को 7 मई तक बढ़ा रखा है. राज्य सरकार ने साफ किया है कि वह लॉकडाउन को और आगे भी बढ़ा सकती है लेकिन इसका फैसला 5 मई को बैठक के बाद लिया जाएगा. इसी तरह महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की बात कही है. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 92 फीसदी कोरोना मरीज मुंबई और पुणे से हैं ऐसे में कंटेनमेंट जोन और हॉटस्पॉट वाले इलाकों में लॉकडाउन को 18 मई तक के लिए बढ़ा दिया जाना चाहिए.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks