यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी डबल डेकर बस, तीन यात्रियों की मौत, आधा दर्जन घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर पलटी डबल डेकर बस, तीन यात्रियों की मौत, आधा दर्जन घायल आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए नोएडा जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर शनिवार तड़के सुबह पलट गई। बस में करीब 45 यात्री सवार थे। हादसे में करीब तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिले से आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल स्क्रीन बुलाकर बस को हटाया और घायल यात्रियों को एंबुलेंस से नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वही मरने वाले तीनों यात्रियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks