देश की ताकत में फिर इजाफा, एंटी-रेडिएशन मिसाइल ‘रूद्रम’ का हुआ सफल टेस्टिंग

भारत ने मिसाइल क्षेत्र में एक और मुकाम हासिल किया है. आज एंटी-रेडिएशन मिसाइल रूद्रम का लड़ाकू विमान सुखोई-30 से सफल टेस्टिंग की गई. इस मिसाइल को रक्षा अनुसंधान व विकास परिषद ने विकसित किया है. पूर्वी तट पर इस मिसाइल की टेस्टिंग हुई.
‘रूद्रम’ अपने तरह की एक अलग मिसाइल है. लड़ाकू विमानों मिराज 2000, जगुआर, तेजस और तेजस मार्क 2 को भी इस मिसाइल से लैस किया जा सकता है. इस मिसाइल की टेस्टिंग के बाद भारतीय वायु सेना की सामरिक क्षमता में और इजाफा हो गया है. दुश्मन की वायु रक्षा व्यवस्था को नष्ट करने के उद्देश्य से बनाई गई यह मिसाइल अलग-अलग ऊंचाई वाली जगहों से दागी जा सकती है.