पुलिस अपर महानिदेशक, पीटीसी मुरादाबाद/नोडल अधिकारी ने जनपद एटा में भ्रमण कार्यक्रम

एटा ~ पुलिस अपर महानिदेशक, पीटीसी मुरादाबाद/नोडल अधिकारी ने जनपद एटा में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ की भेंट वार्ता। आज दिनांक 09.10.2020 को अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीसी मुरादाबाद श्री राजीव कृष्ण द्वारा जनपद आगमन पर पुलिस लाइन एटा में सलामी लेने के पश्चात सभागार में जिलाधिकारी एटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा, अपर जिलाधिकारी एटा, मुख्य चिकित्साधिकारी एटा एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनसे सुझाव एवं परामर्श वार्ता की गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks