
#Lucknow….
UPSSSC भर्ती : आबकारी विभाग के 405 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
◾25 सितंबर 2016 को को सपा सरकार में हुई थी स्क्रीनिंग
◾05 लाख अभ्यर्थियों ने आबकारी सिपाही की दी थी परीक्षा
◾04 साल बाद अब जल्द ही जारी होगा परीक्षा परिणाम
◾हाईकोर्ट के निर्देश के आधार पर जल्द होगा परिणाम जारी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समाजवादी पार्टी की सरकार में 25 सितंबर 2016 को आबकारी सिपाही स्क्रीनिंग परीक्षा कराई थी। इसमें करीब पांच लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। सत्ता परिवर्तन के बाद इस परीक्षा में धांधली की शिकायतें होने के बाद सतर्कता जांच के आदेश दिए गए। सतर्कता जांच में परीक्षा में धांधली की पुष्टि नहीं हो पाई। इसके आधार पर परीक्षा परिणाम जारी करने का रास्ता साफ हो गया था, लेकिन इस बीच में मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस संबंध में पूरी स्थिति साफ कर दी है। इससे अब इन पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुरू कर दी है।