जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। इसके अलावा 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आए

जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। इसके अलावा 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आए

अंबेडकरनगर। इलाज के दौरान गुरुवार को जिले में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इस तरह अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है। इसके अलावा 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं। अब तक जिले में 1491 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में 12 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही अब तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1491 हो चुकी है। फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या सिर्फ 123 है। इनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। अब तक 1333 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। सभी लोगों से एहतियात बरतने का आह्वान किया जा रहा है। अस्पतालों में लगातार कोरोना जांच के लिए लोग आ रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks