सिपाही के साथ 14 की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

बंडा
सिपाही के साथ 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई इससे स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मियों ने राहत की सांस ली है

विगत दिनों बुखार होने पर सिपाही सहित कई लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे सीएससी प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया बंडा से बृहस्पतिवार को बंडा में यूपी 112 पर तैनात सिपाही को इलाज के लिए लाया गया था

सिपाही को कई दिन से बुखार था सिपाही को सीएससी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था जिला अस्पताल से सिपाही का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था बंडा क्षेत्र से ही 13 अन्य लोगों के सैंपल भी जांच के लिए लिए गए थे

सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है इधर सीएससी प्रभारी ने बताया कि बंडा थाने के सभी पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य जांच शुक्रवार को की गई थी जिसमें सभी लोग ठीक पाए गए थे वहीं सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिसकर्मी काफी राहत महसूस कर रहे हैं

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks