अमेरिकी चुनाव से पहले 10 अक्टूबर को किम जोंग उन का शक्ति प्रदर्शन, ट्रंप की बढे़गी मुश्किलें

अमेरिकी चुनाव से पहले 10 अक्टूबर को किम जोंग उन का शक्ति प्रदर्शन, ट्रंप की बढे़गी मुश्किलें
कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महमारी के बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं. 10 अक्टूबर को सत्ताधारी पार्टी की 75वीं वर्षगांठ पर किम जोंग एक बार फिर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेंगे जिसमें इसबार ज्यादा शक्तिशाली और लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल भी शामिल हैं.
अमेरिका में चुनाव से ठीक पहले किम जोंग उन का यह शक्ति प्रदर्शन राष्ट्रपति ट्रंप की मुश्किलें बढ़ा सकता है. बता दें कि परमाणु हथियारों के निर्माण को लेकर अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच पहले से तनातनी चल रही है. यही वजह है कि अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं.
वैश्विक महामारी और आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद किम जोंग अपने देश में और ताकतवर बनकर उभरे हैं. संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट इस बात की ओर इशारा करती है कि नॉर्थ कोरिया पर लगाए गए तमाम प्रतिबंध नाकाफी साबित हुए हैं और किम जोंग उन तेजी से अपने मिशन को पूरा करने में जुटे हुए हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks