
*पत्रकार फ़राज़ असलम की गोली मारकर हत्या किए जाने पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने किया कड़ी निंदा*। *BMF के पदाधिकारियों ने हत्यारों को अभिलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की किया मांग*। *लखनऊ–भारतीय मीडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कौशांबी जिले के शहीद पत्रकार फ़राज़ असलम को गोली मारकर हत्या किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक श्री एके बिंदुसार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश अपराधियों की कर्मभूमि बन चुकी है अपराधी बेखौफ होकर अपने काले करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश की पुलिस एवं प्रदेश सरकार पूरी तरह से मौन है उनके पास कोई जवाब नहीं है कि वह इस बढ़ते अपराध को कैसे रोकेंगे। भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने शहीद पत्रकार फ़राज़ असलम के हत्यारों को अभिलंब गिरफ्तार कर फांसी दे देने की मांग की हैं। श्री एके बिंदुसार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शहीद पत्रकार के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा देते हुए उनके पूरे परिवार की जान माल की सुरक्षा करें । संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविकांत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय राय, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र कुमार पांडे, उत्तर प्रदेश महासचिव सुरेश तिवारी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जोन अध्यक्ष संदीप निगम आदि समस्त पदाधिकारियों ने कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की है।