
#Lucknow/Mirzapur…
11 साल पहले लापता हुआ विक्षिप्त बुजुर्ग पाकिस्तान की जेल में बंद
11 साल पहले घर से निकला विक्षिप्त बुजुर्ग देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना निवासी पुनवासी पुत्र स्व. कन्हैया लाल वर्तमान समय में पाकिस्तान जेल में बंद है। वह कैसे और किन परिस्थितियों में सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंचा? इसका आज तक पता नहीं चल सका। गुरुवार को गृह मंत्रालय से पत्र मिलते ही एसपी मामले की जांच शुरु कर दी है। साथ ही पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय को वापस लाने की भी कवायद शुरू हो गई है।