
एटा : किसान सम्मान निधि में घोटाला, 46 जनसेवा केंद्र संचालक व कर्मचारियों पर FIR यूपी के एटा जिले में किसान सम्मान निधि में बड़ा घोटाला सामने आया है. अलीगंज एसडीएम राजीव पांडे की जांच के बाद 46 जन सेवा केंद्र संचालकों सहित कृषि विभाग के कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. एटा : भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए कल्याणकारी योजना ‘किसान सम्मान निधि’ को जिले के जन सेवा केंद्र संचालक एवं कृषि विभाग के कर्मचारी पलीता लगाते नजर आ रहे हैं. किसान सम्मान निधि की चल रही जांच में जनपद एटा के अलीगंज तहसील में बहुत बड़ा घोटाला सामने आया है.