हाथरस कांड के आरोपियों ने जेल से पुलिस अधीक्षक (एसपी) को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में चारों आरोपियों ने कहा कि वह निर्दोष हैं. घटना के मुख्य आरोपी संदीप ने दावा किया है कि पीड़िता के साथ उसकी दोस्ती थी, जिससे उसका परिवार नाराज था. संदीप के मुताबिक, यह पूरा मामला ऑनर किलिंग का है. एसपी को भेजे गए चिट्ठी में संदीप ने कहा कि पीड़िता के साथ मेरी दोस्ती थी. मुलाकात के साथ मेरी कभी-कभी उससे फोन पर बात हो जाती थी. मेरी यह दोस्ती उसके घर वालों को पसंद नहीं थी.