मेहगांव विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में पूर्व विधायक हेमंत कटारे होंगे कांग्रेस प्रत्याशी.

*मेहगांव विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में पूर्व विधायक हेमंत कटारे होंगे कांग्रेस प्रत्याशी.!!* *मध्य प्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रहे स्व. सत्यदेव कटारे के पुत्र हेमंत कटारे, अटेर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व में रहे विधायक* *पंकज पाराशर छतरपुर* भोपाल l मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में घमासान मचा है l मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से अंततोगत्वा कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे स्व. सत्यदेव कटारे के छोटे पुत्र पूर्व विधायक हेमंत कटारे को नगरी प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के सामने चुनाव मैदान में उतारा है। 3 दिसंबर 1985 को जन्मे हेमंत कटारे स्वर्गीय नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के छोटे बेटे हैं। 2017 नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे के स्वर्गवास के बाद अटेर विधानसभा के उपचुनाव में हेमंत कटारे ने वर्तमान में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया को पराजित किया था। 2018 का चुनाव अटेर विधानसभा से हेमंत कटारे करीब 56 सौ वोटो से हार गए थे। अब कांग्रेस ने कटारे को मेहगांव विधानसभा से नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया के सामने मैदान में उतारा है । युवा ब्राह्मण चेहरा होने के नाते हेमंत कटारे पर कांग्रेस पार्टी ने विश्वास किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks