हाथरस गैंगरेप केस: कांग्रेस नेता श्‍योराज जीवन का भड़काऊ वीडियो वायरल-हाथ काटने, आंख निकालने की धमकी दी

#Lucknow….

हाथरस गैंगरेप केस: कांग्रेस नेता श्‍योराज जीवन का भड़काऊ वीडियो वायरल-हाथ काटने, आंख निकालने की धमकी दी
हाथरस गैंगरेप कांड की आड़ में दंगा फैलाने की साजिश को लेकर आरोप-प्रत्‍यारोपों के बीच कांग्रेस नेता श्‍योराज जीवन का एक भड़काऊ वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में श्‍योराज आरोपियों के हाथ काटने, आंख निकालने की धमकी देते नज़र आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक श्‍योराज जीवन के खिलाफ इस मामले में कार्यवाही हो सकती है। वीडियो में श्योराज कहते दिख रहे थे, ‘आज हम बूलघड़ी गांव में बैठे हैं। इस गांव में एक बहादुर बेटी रहती थी। आरोपियों ने उसकी अस्मत लूटने का प्रयास किया। मैं अपने समाज से यह कहने आया हूं कि अपने को कमजोर मत समझना। हमारी बहनों की तरफ यदि किसी ने हाथ उठाया तो हम उसका हाथ काट देंगे। किसी ने गलत नज़र से देखा तो आंख निकाल लेंगे।’

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks