सपा के पूर्व जिला महासचिव शाहिद अली का निधन , श्रद्धांजलि

एटा ! जिले के मुस्लिम समुदाय पर एक दौर ए जमाने में मजबूत पकड रखने वाले सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के सिपहसालार एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के वफादार तथा एक लम्बे समय तक जिला समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव रहे जनाब शाहिद अली का आज दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया ! बताया गया कि काफी बीमार चल रहे थे ! जनाब शाहिद अली के निधन की सूचना मिलते ही जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी एवं जिला महासचिव भूपेन्द्र प्रजापति द्वारा पार्टी पदाधिकारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी ! विधान परिषद् सभापति रमेश यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शकील अहमद खान एड0, मुहम्मद इरफान एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार राकेश कश्यप, गुड्डू अब्बास सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शोक संवेदनाऐ अर्पित की है!