फायरिंग की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा ~ थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, करीब छः माह पूर्व ग्राम पिपहरा में हुई मारपीट तथा फायरिंग की घटना में वांछित चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 173/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 504 भादवि* के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 20.04.2020 को वादी श्री विवेक कुमार पुत्र शिशुपाल निवासी पिपहरा थाना जैथरा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 20.04.2020 को वादी के ही गाँव के जनवेद, योगेश, स्वदेश, दीपक, पुष्पेन्द्र, अनिल, आर्येन्द्र, रमेश, किताब सिंह, दुर्गेश, अवधेश, प्रवेश तथा उमाकान्त ने जान से मारने की नीयत से वादी तथा वादी के चचेरे भाई ओमवीर के ऊपर पथराव व फायरिंग कर दी जिससे ओमवीर गम्भीर रूप से घायल हो गया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 173/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 504 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 07.10.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे आरोपी किताब सिंह पुत्र रक्षपाल को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- किताब सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी पिपहरा थाना जैथरा एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks