पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से पचास लाख रूपए नगद बरामद किए।
कार सवार ने खुद को इटारसी का ज्वेलर्स बताया है।
संभावना जताई जा रही है की ये पैसा सांवेर उपचुनाव के लिए ले जाया जा रहा था

इंदौर की बाणगंगा पुलिस और प्रशासन की स्पेशल टीम ने अरविंदो अस्पताल के पास एक संदिग्ध कार को रोका। और जब इसकी तलाशी ली तो कार की डिक्की में से पचास लाख नब्भे हजार रूपए नगद बरामद हुए।
पूछताछ की तो उसने खुद को इटारसी का जेवलर बताया।
उसने बताया की वो ये पैसा इंदौर में किसी व्यापारी को देने जा रहा था।
ज्वेलर की कहानी पुलिस को गले नहीं उतर रही है पुलिस और स्पेशल टीम का अनुमान है की इन रुपयों का उपयोग सांवेर में होने वाले उपचुनाव के लिए ही किया जा रहा था लेकिन पैसे सांवेर तक पहुँचते उसके पहले ही पकड़ा गए।पुलिस ने ज्वेलर के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है साथ ही इतनी बड़ी राशि बरामद होने पर इनकम टैक्स सहित अन्य विभागों को इसकी जानकारी दे दी है।
प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में इस बार कई राजनितिक पार्टियों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है ऐसे में सभी प्रत्याशी जीत के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे है ऐसे में इन पैसों का उपयोग उपचुनाव के लिए होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है।
अब देखने वाली बात यह है कि
क्या पुलिस की जांच में इसका खुलासा हो सकेगा?