जनपद की तीनों तहसीलों में आज 06 अक्टूबर मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

जनपद एटा

जनपद की तीनों तहसीलों में आज 06 अक्टूबर मंगलवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद एटा की तहसील जलेसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुनते हुए डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कोविड-19 के प्रोटोकॅाल के तहत किया गया।

डीएम एसएसपी द्वारा इस दौरान दर्जनों की संख्या में भूमिहीन व्यक्तियों को पट्टा आवंटन प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इसके साथ ही डीएम, एसएसपी ने वर्तमान मे चल रही विद्युत विभाग की हड़ताल को दृष्टिगत रखते हुए जलेसर के आईटीआई विद्युत फीडर का भी निरीक्षण कर मौजूद कर्मचारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान सीडीओ मदन वर्मा, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एसडीएम एसपी वर्मा, तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, पीडीडीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी, डीसी मनरेगा पीसी यादव, सीवीओ एसपी सिंह, डीआईओएस मिथलेश कुमार, अधिशाषी अभियंता जल निगम एएस भाटी, डीएसओ राजीव कुमार मिश्रा आदि समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks