संविलियन विद्यालय में ताला तोड़कर हुई चोरी। पकडी़ गोसाई
पटहेरवा. कुशीनगर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के
संविलियन विद्यालय पकड़ी गोसाई में रात में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 12 कुर्सी और एक व्हीलचेयर चुरा ले गये है।प्रधानाध्यापक का कहना कि नियमानुसार विद्यालय बन्द होने के उपरांत रात्री के समय अज्ञात लोगों के द्वारा विद्यालय का ताला तोड़कर 12 कुर्सी और एक व्हीलचेयर चुरा ले गए। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश गुप्ता पकड़ी गोसाई ग्राम प्रधान देवेन्द्र प्रताप सिंह सहायक अध्यापक अभिषेक अग्रवाल और शिक्ष मित्र रीना यादव थाने पर एप्लिकेशन देकर कार्यवाही की मांग की
थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह का कहना है मामला संज्ञान में है उचित कार्यवाही की जाएगी।