जिन जनपदों में कोविड-19 के 50 से 100 मामले प्रतिदिन मिल रहे हैं, ऐसे जनपदों पर विशेष ध्यान दिया जाए: मुख्यमंत्री

जिन जनपदों में कोविड-19 के 50 से 100 मामले प्रतिदिन मिल रहे हैं, ऐसे जनपदों पर विशेष ध्यान दिया जाए: मुख्यमंत्री

कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बचाव एवं उपचार कार्य पूरी सक्रियता से जारी रखें

मुख्य सचिव द्वारा जनपद लखनऊ व कानपुर नगर की स्थिति की गहनता से माॅनिटरिंग की जाए तथा इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए

इंटीगे्रटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का संचालन पूरी सक्रियता से करने के निर्देश

स्वच्छता व सेनिटाइजेशन का कार्य सतत जारी रखें, एन्टीलार्वा रसायनों का नियमित छिड़काव किया जाए

जीरो बजट खेती को बढ़ावा दिया जाए

धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो, किसानों की उपज का भुगतान 72 घण्टे में उनके बैंक खाते में अन्तरित कर दिया जाए

लोगों को पराली न जलाने के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए

राजस्व वृद्धि के लिए पूरी सक्रियता से प्रयास किए जाने के निर्देश

जी0एस0टी0 के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराया जाए
लखनऊ: 06 अक्टूबर, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि जिन जनपदों में कोविड-19 के 50 से 100 मामले प्रतिदिन मिल रहे हैं, ऐसे जनपदों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बचाव एवं उपचार कार्य पूरी सक्रियता से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जनपद लखनऊ और कानपुर नगर पर विशेष ध्यान देते हुए रिकवरी दर को बेहतर किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव द्वारा जनपद लखनऊ व कानपुर नगर की स्थिति की गहनता से माॅनिटरिंग की जाए तथा इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री जी ने इंटीगे्रटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश देते हुए इसका संचालन पूरी सक्रियता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम पूरी गति से संचालित किया जाए। उन्होंने स्वच्छता व सेनिटाइजेशन का कार्य सतत जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि एन्टीलार्वा रसायनों का नियमित छिड़काव भी किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जीरो बजट खेती, जिसे अब भारतीय प्राकृतिक खेती कहते हैं, को बढ़ावा दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो तथा किसानों की उपज का भुगतान 72 घण्टे में उनके बैंक खाते में अन्तरित कर दिया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोगों को पराली न जलाने के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए बताया जाए कि पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत तेजी से कार्य किए जाने के निर्देश दिए। राजस्व वृद्धि के लिए पूरी सक्रियता से प्रयास किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जी0एस0टी0 के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराया जाए।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री श्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक श्री हितेश सी0 अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ0 रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज श्री मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि श्री देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पशुपालन श्री भुवनेश कुमार, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार, राहत आयुक्त श्री संजय गोयल, सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks