
हाथरस में पत्रकारों से अभद्रता के खिलाफ कानपुर घंटाघर चौराहे पर किया प्रदर्शन केन्द्रीय मीडिया हेल्पलाइन एसोसिएशन ने पीड़ित पत्रकारों की उठाई आवाज
उo प्रo आपको अवगत कराना चाहते है कि हम भारतीय मीडिया भारत के लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ हैं जिसके बिना भारत का लोकतंत्र रूपी शरीर खड़े होकर काम करने के काबिल नही रह सकता है हम भारतीय मीडिया लोकतांत्रिक वह निचला पायदान हैं जिस पर लोकतंत्र की मर्यादा टिकी हुई है । हम भारतीय मीडिया लोकतंत्र की संरक्षक वा आइना हैं जैसे दिखाऊंगा वैसे लोकतंत्र पे उसका असर पड़ेगा लोकतांत्रिक व्यवस्था की हम आधार स्तम्भ है जिसे कुछ सालो से संसद व कार्यपालिका के द्वारा कुचला जा रहा है ।और उस पर हमले दर हमले बढते जा रहे है।हम सब के अधिकारों का हनन किये जा रहे है है। यहाँ तक की न्यायपालिका पर भी हमले होने शुरू हो गये तीसरे और चौथे स्तम्भ की सुरक्षा व अधिकारो की रक्षा के लिए कोई ठोस कानून नही बनाया गया है। हम भारतीय मीडिया की सुरक्षा को लेकर सरकार को कानून संसद मे लाना चाहिए जिससे हम भारतीय मीडिया की सुरक्षा निश्चित रूप की जा सके।केन्द्रीय मीडिया हेल्पलाइन एसोसिएशन उo प्रo की तरफ से प्रदर्शन में शकील अहमद पत्रकार जिला क्राइम रिपोर्टर आज का कानपुर समाचार पत्र, अफजाल हुसैन,वासिफ़ खान,सलीम खान,शिवम,फरमान और तमाम पत्रकार मीडिया कर्मी मौजूद रहे