
एटा। जनता की समस्याओं, शिकायतों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के उद्देश्य से जिले की तीनों तहसीलों में 06 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। *डीएम सुखलाल भारती जलेसर तहसील में, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र तहसील अलीगंज में* उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को निस्तारित करेंगे। समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण तहसील जलेसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद रहेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस के आयोजन कोविड-19 की गाईडलाइन के अनुसार किया जाएगा।