लॉकडाउन में चले ईंट-पत्थर, बुजुर्ग की मौत

लॉकडाउन में चले ईंट-पत्थर, बुजुर्ग की मौत

अलीगढ़ । कोराना वायरस के संक्रमण को लेकर देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन चल रहा है। बावजूद लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ रहे हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव नगला ताड़ में दो पक्षों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ कि दोनों पक्ष के एक -दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गए। इस दौरान ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इसमें एक वृद्ध घायल हो गया। खून ज्यादा निकलने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद ही दोनों पक्ष शांत हुए। पुलिस ने वृद्ध के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन तनाव बना हुआ है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks