AMU से सटे जकरिया मार्केट का पांच मंजिला अपार्टमेंट सील, फिलहाल इधर न आएं

AMU से सटे जकरिया मार्केट का पांच मंजिला अपार्टमेंट सील, फिलहाल इधर न आएं

अलीगढ़ । जेएन मेडिकल की दो डॉक्टरों के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग और अधिक गंभीर हो गया है। एएमयू से सटे सर सैयद नगर मेडिकल रोड स्थित जकारिया मार्केट के पांच मंजिला आईटी ग्रांड अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है। इसी अपार्टमेंट में रहने वाली जेएन मेडिकल कालेज की महिला डॉक्टर शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मिली है। अपार्टमेंट को बैरीकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। आसपास से गुजरने पर रोक लगा दी गई है। डॉक्टर के परिवार के चार लोगों के सैंपल भर लिए गए हैं। अब अपार्टमेंट में रहने वाले 18 परिवारों के सैंपल लिये जाने की तैयारी है। अपार्टमेंट में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी शनिवार से आरंभ हो गई हैं।

अपार्टमेंट में हैं 18 परिवार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की एक डाक्टर शुक्रवार सायं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। वह सर सैयद नगर मेडिकल रोड स्थित जकारिया मार्केट की पांच मंजिला इमारत आईटी ग्रांड अपार्टमेंट में रहती है। इसके चलते प्रशासन व नगर निगम की टीमों ने पूरा अपार्टमेंट सील कर दिया है। अपार्टमेंट के पास से भी आवाजाही बंद कर दी है। इस अपार्टमेंट में 18 परिवार रहते हैं। सभी का कोरोना परीक्षण कराया जाएगा। इससे पहले सभी को उनके ही घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है। अपार्टमेंट के बाहर बैरीकेडिंग लगा दी गई है। फिलहाल आसपास के लोगों के अपार्टमेंट में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
डॉक्टर के परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए

मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि गाइनी विभाग में तैनात डाक्टर के परिवार में चार लोग हैं। सभी का कोरोना परीक्षण करा लिया गया है। अन्य परिवारों का भी कोरोना परीक्षण कराया जाएगा। इन सभी परिवारों को आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी शनिवार से शुरू कर दी गई है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks