एयरपोर्ट पर लगाए गए क्वारंटीन स्टैंप से पूर्व MP के हाथ का हुआ बुरा हाल, उड्डयन मंत्री ने लिया संज्ञान

एयरपोर्ट पर लगाए गए क्वारंटीन स्टैंप से पूर्व MP के हाथ का हुआ बुरा हाल, उड्डयन मंत्री ने लिया संज्ञान

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद स्थिति सुधरने के बाद अब कुछ देशों से विमानों की आवाजाही शुरू हो गई है. विदेश में फंसे भारतीयों को भी लगातार भारत लाया जा रहा है. भारत पहुंचने पर इन लोगों के हाथ में स्‍टैंप लगाया जाता है, लेकिन अब इस स्‍टैंप को लेकर शिकायतें सामने आने लगी हैं. जिस पर नागरिक उड्डयन मंत्री ने संज्ञान भी लिया है.

दरअसल कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद मधु गौड़ याक्षी ने आज अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने हाथ की दो फोटोज़ अपलोड की हैं. इसके साथ ही उन्‍होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को टैग करते हुए लिखा है, ‘प्रिय हरदीप सिंह पुरी जी, क्‍या आप विदेश से भारत आने वाले यात्रियों के हाथों में एयरपोर्ट पर लगाए जा रहे स्‍टैंप में इस्‍तेमाल हो रहे केमिकल पर ध्‍यान देंगे. कल मेरे हाथों पर दिल्‍ली एयरपोर्ट पर स्‍टैंप लगाया गया था और अब देखिए इनकी क्‍या हालत हो गई है.’

पूर्व कांग्रेस सांसद मधु गौड़ याक्षी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनके ट्वीट पर रिप्‍लाई भी दिया है. उन्‍होंने कहा, ‘मधु गौड़ याक्षी जी मेरा ध्‍यान इस ओर आकृष्‍ट करने के लिए धन्‍यवाद. मैं इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीएमडी से बात करूंगा.’

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks