मुरादाबाद /डिलारी : गांव मुलावन में प्रो कब्बडी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में गक्खरपुर, डिलारी , पिलकपुर श्योराम , तगाला , मानपुर , मझोली ,नगर पंचायत ढकिया सहित अन्य स्थानों से टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पंचायत प्रतियासी हनीफ चौधरी ने किया।
हनीफ चौधरी का मोहम्मद शादाब,मोहम्मद शफी ,महोम्मद सलमान ,मोहम्मद फिरोज ,मासूम अली ने स्वागत किया। हनीफ चौधरी ने कहा कि खेल की सबसे पहली विशेषता है कि खेल आमोद-प्रमोद है। खेल में मजा आता है। कोई भी ऐसा कार्यकलाप, जिससे बच्चों को आनंद मिलता है, खेल है। खेल बच्चे की स्वाभाविक क्रिया है। भिन्न आयु वर्ग के बच्चे विभिन्न प्रकार के खेल खेलते है ये विभिन्न प्रकार के खेल बच्चों के संपूर्ण विकास में सहायक होते हैं। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास तो होता ही है, इनसे आपसी सद्भाव भी मजबूत होता है। हनीफ चौधरी ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। हर किसी को खेल के लिए समय निकालना चाहिए। इससे शरीर हमेशा चुस्त दुरुस्त रहता है। खेल भाई चारे की भावना को भी आगे बढ़ाने का काम करते हैं।
जबकि प्रो कबड्डी का आज आगाज किया गया।जिसमे आज दो टीमों के मुकाबला हुआ जिसमे गक्खरपुर की टीम को हराकर मुलाबन ने जीत हासिल की.