
शिवसेना उत्तर प्रदेश राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने आज बलरामपुर के गैसड़ी में बालिका के साथ सामूहिक दुराचार एवं निर्मम हत्या के विरोध में पीड़िता के परिजनों से भेंट कर उनकी बात सुनी और न्याय दिलाने का वादा करते हुए सांत्वना दी और राज्य सरकार से पचास लाख का मुआवजा व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की
इस मौके पर शिवसेना राज्य प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहाकि इस सरकार में बहू बेटियां सुरक्षित नही है सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विफल है सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिये प्रदेश में रामराज की जगह गुंडा राज स्थापित हो गया है श्री सिंह ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहाकि यदि अड़तालीस घंटे के अंदर मांगो को नही पूरा किया जाता है तो पीड़िता के गांव में महापंचायत बुलाकर अन्याय के खिलाफ आवाज़ बुलंद की जाएगी श्री सिंह ने आगे कहाकि दोषियों को भाजपा विधायक और सांसद का संरक्षण प्राप्त है इनकी भूमिका संदिग्ध है जिससे पीड़िता न्याय नही मिल रहा है
इस मौके पर राज्य प्रमुख के साथ किसान सेना के प्रमुख अनिल तिवारी, फर्रुखाबाद जिला प्रमुख आनन्द विक्रम सिंह परमार,बहराइच जिला प्रमुख मनोज सिंह एडवोकेट, बाराबंकी जिला प्रमुख मनोज विद्रोही,प्रदेश सचिव सत्य प्रकाश मिश्रा (सत्या),बाराबंकी जिला प्रधान महासचिव संजय शर्मा,जिला उप प्रमुख सूरज जायसवाल ,जिला उप प्रमुख दीपू बाल्मीकि उर्फ पंडित जी,जिला सचिव रजनीश मिश्रा ,बहराइच जिला महासचिव अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे