बाजार गईं दो बहनें लापता, हड़कंप

#Etah…

बाजार गईं दो बहनें लापता, हड़कंप
◾उच्चाधिकारियों को दी गई सूचना, जांच शुरू
◾थाना पर बुलाकर परिजनों से वार्ता की
◾कई युवकों को हिरासत में लिया गया
दो दिन पहले मिरहची से दो ममेरी और फुफेरी बहनें गायब हो गईं। एक अक्तूबर को दोनों बहनें बाजार के लिए गई थी। जब देरशाम तक घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। इधर उधर तलाश की गई। न मिलने पर हड़कंप मच गया। एक किशोरी अपने नाना के घर आई थी। वह पिछले डेढ़ वर्ष से यहीं पर रह रही थी। थाना पुलिस को जानकारी मिलते ही इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई तो एएसपी क्राइम राहुल कुमार, सीओ सदर इरफान नासिर खान थाना पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने थाना पर बुलाकर परिजनों से वार्ता की। इस मामले की सूचना मिलते ही एएसपी क्राइम और सीओ सदर ने जांच शुरू कर दी है। शक के आधार पर कई युवकों को हिरासत में लिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks